आज महानवमी पर सुबह होगी बिहित पूजा और रात को कल्चरल प्रोग्राम
सभी कार्यक्रम महिलाओ द्वारा ही संपादित हो रहे है

इंदौर। संप्रीति वुमेंस वेल्फेयर सोसायटी द्वारा बापट चौराहा स्थित पांचाल गार्डंन में आयोजित शारदा नवरात्रि में सभी कार्यक्रमो की कमान महिलाओ के हाथों मे है। सोसायटी मे सभी महिलाएं है और वे ही शुरू दिन से लेकर समापन तक के सभी कार्यक्रम करती है।
यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष अप्रीला राय और सचिव मधु चंदा ने बताया कि आयोजन का यह तीसरा वर्ष है। करीब डेढ़ सो बंगाली परिवार नवरात्रि उत्सव मे आते है। बंगाली संस्क्रति के अनुसार सभी कार्यक्रम होते जैसे बिहित पूजा, धुनिचि नृत्य, पुष्पांजलि, संधि पूजा, आरती, प्रसाद वितरण और कल्चरल प्रोग्राम।
अर्पणा चटर्जी और सुजाता बसु ने बताया कि पहले दिन आंनद मेले का आयोजन किया जाता है। देवी दुर्गा की मनोहारी प्रतिमा बनाई जाती है, और रोज उसकी पूजा बंगाली विधि विधान से होती है। कार्यक्रम मे सुखलिया के अलावा विजय नगर, शालीमार बंगलो, सिल्वर स्क्रीन, निपानिया, निरंजनपुर तक से बंगाली परिवार आते है।
सुनीता चौधरी और मृदुला मंडल ने बताया कि इस बार पूरे आयोजन की थीम ग्रामीण संस्कीतु पर आधारित है। जिसकी झलक पूरे पंडाल मे देखी जा सकती है। सोसायटी की बोर्ड में करीब 40 महिलाएं है जो पूरे उत्सव मे सक्रिय रहती है। हर साल संख्या बढ़ रही है। आज दुर्गा महा अष्टमी का पर्व पर बिहित पूजा हुई, धुनिची नृत्य हुआ। पुष्पांजलि और प्रसाद वितरण हुआ। सोमवार को महानवमी पर सुबह बिहित पूजा होगी, पुष्पांजलि और रात्रि को कल्चरल प्रोग्राम होंगे।
News By – Praveen