कैलाश विजयवर्गीय ने किया हरि-विष्णु का पूजन

इंदौर। हंस पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी रामचरणदास महाराज के सानिध्य एवं परशुराम महासभा के पं. पवनदास महाराज के आतिथ्य में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भगवान श्रीहरि विष्णु का पूजन कर तर्पण अनुष्ठान का शुभारंभ किया। गांधी एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में दोनों महापुरुषों के लिए भी विशेष तर्पण किया गया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, देश के लिए शहीद हुए जवानों तथा गोमाता एवं होल्कर शासकों के लिए भी मोक्ष की कामना के साथ विश्व शांति एवं जनमंगल के अनुष्ठान किए गए। समिति के संयोजक हरि-अरुणा अग्रवाल ने अपने ब्रह्मलीन माता-पिता एवं समिति के समर्पित सेवाभावी स्व. सत्यप्रकाश सोनी की आत्मशांति के लिए भी विशेष तर्पण किया। संचालन विनय जैन ने किया और आभार माना मोहनलाल सोनी ने।