Crime News: युवती के साथ किया रेप

इंदौर। चंदननगर थाना क्षेत्र में युवती के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय रीना बदला हुआ नाम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गुमास्ता नगर के किराए के मकान में रहने वाले वंश से उसकी पढ़ाई के दौरान दोस्ती थी और दोनों बातचीत करते थे। रीना के मुताबिक 1 अप्रैल 20 23 को वंश से अपने कमरे में ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी की अगर घटना की जानकारी परिजन या पुलिस को दी तो जान से मार दूंगा।

पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी वंश की धमकी से वह डर गई इसके बाद भी वह लगातार फोन कर उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए धमकता रहा। पीड़िता ने यह बात अपने परिजन को बताएं और फिर परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे। चंदन नगर पुलिस ने आरोपी वंश के खिलाफ धारा 376 506 और 323 का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी प्रकार बड़ी ग्वालटोली क्षेत्र में रहने वाली किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह तीन दिन पहले घर के पास किराने का सामान लेने जा रही थी तभी रास्ते में गोपाल पिता राजेंद्र चौहान ने रोका और बुरी नीयत से हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ करने लगा शोर मचाया तो धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Also Read – महापौर ने की सफल बनाने की अपील, नगर निगम भी चलाएगा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान

वही शिप्रा थाना क्षेत्र के लसूडिया परमार में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह घर में अकेली थी तभीक्षेत्र में रहने वाला राजू यादव उसके घर में घुस गया और अश्लील हरकत करने लगा शोर मचाया तो मारपीट की और खिड़की से कूद कर भाग गया। शिप्रा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

महिला किशोरी से छेड़छाड़- मालवीय नगर में रहने वाली महिला की शिकायत पर सूरज पिता देवनारायण के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में केस दर्ज किया है। वही वृंदावन कॉलोनी में रहने वाली किशोरी के साथ क्षेत्र में रहने वाले मनोज यादव ने छेड़छाड़ की।
पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज किया है।