कौटिल्य एकेडमी के स्टूडेंट्स ने अपनी कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी के साथ ही, इंदौर पुलिस की साइबर पाठशाला से बढ़ाया साइबर अपराधों के संबंध में भी अपना ज्ञान।

इंदौर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये, इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में आज दिनांक 06.09.23 को अति. पुलिस उपायुक्त क्राइम इंदौर, पुलिस टीम के साथ कौटिल्य एकेडमी भंवरकुआं इंदौर में पहुंचे।
सायबर अवेयरनेस के तहत कौटिल्य एकेडमी इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में एडीशनल डीसीपी क्राइम श्री राजेश दंडोतिया ने स्टूडेंट्स को वर्तमान समय के साइबर अपराधों के प्रकारों, विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड और सोशल मीडिया का दुरुपयोग करके अपराधी किस प्रकार हमें फंसाते हैं यह जानकारी देते हुए, इनसे बचने के लिए सावधानीपूर्वक इनका इस्तेमाल करने और अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर न करने के बारे में समझाईश दी।
साइबर अवेयरनेस के इस अभियान के तहत श्री राजेश दंडोतिया की ये 147 वीं कार्यशाला है, जिसमें उन्होनें स्टूडेंट से कहा कि साइबर अपराधों के बारे में जागरूकता ही इससे बचने का सबसे बड़ा उपाय है। अतः इस वर्चुअल वर्ल्ड में पूर्ण सतर्कता रखने की बात कही।
इस अवसर पर एकेडमी के 200 स्टूडेंटस सहित स्टाफ उपस्थित रहा, जिन्होनें भी साइबर सुरक्षा से संबंधित इन सावधानियां को ध्यान से सुना।
Comments are closed.