हर घर पर जाकर दिया जाएगा दीदी जया किशोरी की भागवत कथा में आने का न्यौता
इंदौर। रक्षाबंधन के पर्व के एक दिन बाद से विधानसभा क्षेत्र में एक में भाई बहन के रिश्ते को एक नया आयाम देने का सिलसिला शुरू हो रहा है । इस सिलसिले में विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले सवा लाख परिवारों के घरों पर जाकर विधायक संजय शुक्ला के द्वारा भागवत कथा का निमंत्रण पत्र दिया जाएगा।
