सांवेर नहीं, अब मांगलिया तक जाएगी सिटी बस

city bus indore news
city bus indore news

इंदौर। इंदौर से सांवेर तक चलने वाली सिटी बसें आज से मांगलिया तक ही जाएगी। रेलवे की दोहरीकरण की घोषणा के बाद यह स्थिति निर्मित हो रही है। एक साल पहले यह बस सेवा शुरू की गई थी। इस बस के चलने से 20 से अधिक गांवों के लोगों को सुलभ व सस्ता साधन मिला था। बसों के बंद होने से यात्रियों को अन्य साधनों से मांगलिया के गांव और सांवेर तक जाना पड़ेगा।

इंदौर से उज्जैन के बीच हर 5 मिनट में यात्री बस है। यह बसें सांवेर रोड से होते हुए उज्जैन तक जाती है। इस बस में भी यात्री सांवेर तक आते-जाते हैं। प्रदेश के मंत्री और सांवेर के विधायक तुलसी सिलावट ने सिटी बसों का दायरा बढ़ाते हुए इन्हें सांवेर तक शुरू किया था। चूंकि, इंदौर-उज्जैन तक बसें पूर्व से चल रही है, जो सांवेर होते हुए जाती है। इसलिए मंत्री ने सांवेर के लिए नया रूट तैयार किया था। यह रुट इंदौर से देवासनाका, लसूड़िया, पंचवटी, मांगलिया और मांगलिया तहसील के गांवों से होते हुए सांवेर बनाया था। इस बस के चलने से मांगलिया और उसके आसपास के गांव के लोगों को सुगमता होती थी। city bus indore news

मांगलिया से सांवेर तक सीमेंटेड सड़क बनी होने से बसों का संचालन बेहतर हो रहा था। इंदौर से सांवेर तक दो बसों का संचालन होता है। बसों को यात्रियों का बेहतर प्रतिसाद मिलने से वह हमेशा खचाखच भरकर चलती थी। रेलवे ने पिछले दिनों बरलई से मांगलिया तक रेल की दोहरी लाइन बिछाना प्रस्तावित किया था। इस लाइन का काम शुरू होने से रुट को बंद किया जा रहा है। रुट पर रहने वाले आमजन, वाहन चालक अन्य परिवर्तित मार्गों से होते हुए आवाजाही कर सकेंगे। आमजन को किस मार्ग से आना-जाना है, इस संबंध में रेलवे ने गेट पर सूचना पटल भी लगा दिया है।