चोइथराम मंडी में 150 किलो अमानक पोलिथीन जब्त, 50 हजार दंड वसूला

स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के लिए निगम ने कसी कमर

150 kg non-standard polythene seized in Choithram Mandi, fined 50 thousand
150 kg non-standard polythene seized in Choithram Mandi, fined 50 thousand

इंदौर। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम ने अब अभियान और तेज कर दिया है। पूरे शहर में साफ-सफाई के अलावा कचरा गंदगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। अमानक पोलिथीन प्लास्टिक के खिलाफ भी अभियान चल रहा है। हर झोन क्षेत्र में पोलिथीन जब्त कर दंड की राशि वसूल की जा रही है। non-standard polythene seized  झोन 13 के अंतर्गत इसी तरह से 50 हजार रुपए का दंड वसूला गया। चोइथराम मंडी में एक व्यापारी के यहां 150 किलो अमानक पोलिथीन मिली है। nagar nigam indore 

नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आज सुबह चोइथराम मंडी में अमानक पॉलीथिन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य अधिकारी डॉ उत्तम यादव व सीएसआई जोन 13 अरविंद पथरोड , सहायक सीएसआई भावेश बाली दरोगा वार्ड 78 तेजकरण चौहान की टीम द्वारा 150 किलो अमानक पॉलिथीन सज्जन सिंह नामक से जप्त की गई।

Also Read – लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधि 25 हजार से बढ़कर 30 हजार रूपए प्रतिमाह होगी

अमानक पोलिथीन को लेकर कार्रवाई करते हुए 50000/ रुपए का दण्ड वसूल किया। पूरे मंडी में निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जांच पडताल की और व्यापारियों को चेतावनी दी कि सरकार द्वारा अमानक पोलिथीन थैली बंद कर दी गई है। इनका इस्तेमाल अब न करें। अमानक पोलिथीन मिलने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व में अलग-अलग झोन क्षेत्रों में इसी तरह कार्रवाई की गई है। non-standard polythene seized  आयुक्त हर्षिका सिंह ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों, सीएसआई को निर्देश दिए है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के लिए दिल्ली की टीम अगले माह इंदौर आएगी। इसके लिए अब पूरी तरह कमर कसकर काम किया जाए। हर दिन आयुक्त सर्वेक्षण को लेकर बैठक में ले रही है।