heavy rain in indore: 12 घंटे में ढाई इंच बारिश, आज भी झमाझम

तापमान में 4 डिग्री की गिरावट, अभी मानसून नहीं आया

heavy rain in indore : two and a half inches of rain in 12 hours, even today
heavy rain in indore : two and a half inches of rain in 12 hours, even today

इंदौर। शहर में अभी मानसून ने दस्तक नहीं दी, मगर बारिश शुरू हो गई है। कल शाम से आज सुबह तक पूरी रात में करीब ढाई इंच बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज भी दिनभर पानी बरसने के संकेत दिए है। पिछले दिनों भी बारिश हुई थी। जून माह में कुल 6 इंच का कोटा रहता है। अगले दो-तीन दिन में मानसून सक्रिय होगा। ऐसे में कहा जा सकता है कि इस माह का पूरा कोटा पूरा जाएगा। तापमान में भी गिरावट आई है।

इस बार मानसून में अभी देर है लेकिन गुरुवार के बाद शुक्रवार को फिर बारिश का दौर शुरू हो गया। रात करीब 8 बजे शुरू हुई बारिश का दौर शनिवार सुबह 8 बजे के बाद भी जारी रहा। इंदौर में रातभर में 67.4 मिलीमीटर यानी ढाई इंच बारिश हुई है। रात का तापमान चार डिग्री गिरकर 21.5 डिग्री पर आ गया है। सड़कें, मैदान, नाले पानी से लबालब हो गए। शनिवार सुबह स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Also Read – ladli Behna yojna: सरकार ने सतना भेजे एक-एक हजार, गुड़गांव के फर्जी खातों में हो गए जमा

इस सीजन की जून में अब तक 76.7 मिमी यानी तीन इंच रिकॉर्ड हुई है। जून में 6 इंच सामान्य बारिश मानी जाती है, इससे यह तीन इंच कम है। तेज बारिश से सड़कें डूब गई हैं। इससे शनिवार सुबह मुख्य सड़कों पर भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के कई इलाकों में सड़कें, चौराहे लबालब रहे। heavy rain in indore

जलजमाव के कारण लोगों को परेशानी हुई। नगर निगम के झोन कार्यालय सहित मुख्यालय के कंट्रोल रूम में कई शिकायतें पहुंची। मगर घंटों तक निराकरण नहीं हुआ। जहां निर्माण कार्य चल रहे है, वहां लोगों की फजीहत ज्यादा रही।

उत्तर पूर्वी बादलों से हो रही बारिश

इधर मौसम विभाग के अनुसार शहर में हुई बारिश उत्तर पूर्व के बादलों का असर है। पश्चिम विक्षोप के चक्राकार होने से लगातार बारिश हो रही है। मध्यप्रदेश के कई इलाकों में उत्तर पूर्व बादलों की मेहरबानी बनी हुई है। यूपी, बिहार के रास्ते से बादल आने से अगले कई दिनों तक बारिश होती रहेगी। अगले दो दिनों में पूर्वी मानसून उडीसा के रास्ते छत्तीसगढ़ होते हुए मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगा और एकसप्ताह के भीतर पूरा प्रदेश में मानसून सक्रिय होगा। heavy rain in indore

सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों की हुई मशक्कत

गुरुवार को 12 दिनों के गेप के बाद हुई बारिश ने तत्काल ठण्डक जरूर दी थी लेकिन फिर बारिश थमते ही दिन में उमस तेजी से बढ़ी है जिसने लोगों को हलाकान कर दिया। हालांकि रात का तापमान कम होने के साथ अलसुबह ठण्डी हवा भी रही लेकिन शुक्रवार सुबह से ही बादल छाये हुए थे। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया था अभी जिस प्रकार प्री मानसून का सिस्टम बना हुआ है उससे शुक्रवार को भी बारिश होगी तथा यह दौर सतत चलेगा। इसके बाद शुक्रवार शाम रिमझिम से सिलसिला शुरू हो गया।