Mhow News: महू सैन्य क्षेत्र में फिर आया तेंदुआ

इंदौर। महू के आर्मी कैंपस के आसपास फिर से तेंदुए के पैरों के निशान देखे गए हैं। आर्मी वॉर कॉलेज एवं एमसीटीईके अधिकारियों द्वारा वन विभाग को सूचित किया गया कि आर्मी कैंपस के आस पास तेंदुए का मूवमेंट हुआ है।
Also Read – tiger spotted in mhow mp: सेना क्षेत्र में फिर दिखा बाघ, कोदरिया में किसान ने भी देखा
सूचना मिलते ही मौके पर वैभव उपाध्याय, फारेस्ट रेंजर महू अपनी टीम के साथ पहुंचे और करीब 2 घंटे की जद्दोजहद के बाद तेंदुए के पग मार्कस मिले जिससे इलाके में तेंदुए के होने की पुष्टि हुई।

