biporjoy: अरब सागर को पार कर रहा बिपरजॉय, कच्छ और सौराष्ट्र में ऑरेंज अलर्ट

अहमदाबाद/पणजी। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने गुजरात के तट से टकराने से पहले ही खतरनाक रूप अख्तियार कर लिया है। इस चक्रवात की वजह से गुजरात के तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है, जबकि लोगों को इन क्षेत्रों से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम भी जारी है। आसपास के इलाकों में भी तेज हवाओं की वजह से पेड़ उखड़ कर गिर गए। दूसरी तरफ समुद्र में नावों को रोकने के लिए कोस्ट गार्ड ने भी गश्ती शुरू कर दी है।
एनडीआरएफ की सात टीमों को गुजरात में तैनात किया गया है। अभी तूफान गुजरात से 320 किलोमीटर दूर पहुंचा है पर उसका असर तटीय इलाकों में दिखने लगा है। तेज हवाओं के कारण वृक्ष टूट रहे हैं। समुद्र में ऊंची लहरें उठना शुरू हो गई है। गुजरात सरकार चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर अलर्ट मोड में आ गई है। तूफान के खतरे को देखते हुए कांडला शहर को को खाली किया जा रहा है, इसके अलावा जामनगर के ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन की जर्जर इमारत को जामनगर महानगर पालिका ने गिरा दिया। साथ ही पश्चिम रेलवे ने एहतियात के तौर पर 67 ट्रेनों के परिचालन को पूरी तरह से रद्द कर दिया है। biporjoy
उत्तर भारत के कई राज्यों में जहां तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही लू चलने की आशंका जताई गई है, वहीं मौसम विभाग ने गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ तट के लिए चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कच्छ और सौराष्ट्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 8000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
Also Read – Space On Wheel: इसरो की बस में दिखा चंद्रयान और मंगलयान
biporjoy ‘बिपरजॉयÓ चक्रवाती तूफान फिलहाल अरब सागर को पार कर रहा है और गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। गुजरात के कांडला में दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने निचले इलाकों में लोगों को गांधीधाम में आश्रयों में स्थानांतरित करना शुरू कर दिया। यहां 6 जहाज बंदरगाह को पहले ही छोड़ चुके हैं और 11 जहाज आज रवाना हो जाएंगे। यहां भारी बारिश की आशंका जताई गई है।
Source – DD
