महापौर ने अब संभाली सफाई व्यवस्था, रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड क्षेत्र में सुबह ही पहुंच गए

indore mayor has now taken over the cleaning system

इंदौर। शहर की स्वच्छता को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अब मैदान संभाल लिया है। आज सुबह सरवटे बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आसपास निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए।

कई जगह कचरा गंदगी मिलने पर सीएसआई और दरोगा को फटकार भी लगाई। सियागंज बाजार क्षेत्र में भी भार्गव ने सफाई व्यवस्था देखी।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा आज प्रात: 6.30 से शहर में बाहर से आने वाले यात्रियों रेलवे स्टेशन और सरवटे बस स्टेशन के साथ ही व्यवसाय क्षेत्र सियागंज मैं सफाई व्यवस्था का निरीक्षण प्रारंभ किया गया।

इस दौरान स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल, अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन के साथ महापौर टास्कफोर्स प्रतिनिधि एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। सियागंज क्षेत्र से सफाई व्यवस्था का निरीक्षण में जिम्मेदारों को गंदगी मिलने पर फटकार भी लगाई।

महापौर द्वारा निरीक्षण के दौरान क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक शौचालय एवं सार्वजनिक मुत्रालय में पर्याप्त सफाई व्यवस्था, सीटी पीटी की नियमित व निरंतर धुलाई करने के निर्देश दिए, क्षेत्र में लगे पानी के प्याऊ मैं वाटर कूलर के साथ ही जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही क्षेत्र में ड्रेनेज लाइन की व्यापक सफाई व्यवस्था एवं एवं स्टॉर्म वाटर लाइन की सफाई करने के निर्देश दिए गए।  महापौर भार्गव द्वारा सफाई व्यवस्था के साथ ही फुटपाथ पर लगे लिटर बिन का निरीक्षण करते हुए, टूटे-फूटे लिटर बिन को रिपेयर या बदलने के लिए निर्देश, सार्वजनिक प्याऊ एवं सीटी पीटी के बाहर लगे सूचना बोर्ड को भी उन्हें लगाने के साथ ही क्षेत्र में लगे अवैध होर्डिंग को हटाने की भी निर्देश दिए गए।