Breaking News: अब महू के उमरिया खुर्द में फिर दिखा तेंदुआ

ग्रामीणों में दहशत का माहौल...

Now leopard seen again in Umaria Khurd of Mhow
Now leopard seen again in Umaria Khurd of Mhow

इंदौर/महू। महू में पिछले कई दिनों से शेर तो दिखाई दे ही रहा है वहीं अब तेंदुआ भी ग्रामीणों को दिखाई दिया।इस तरह से क्षेत्र में जंगली जानवरों का दिखना निरतंर जारी है। तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

महू क्षेत्र के उमरिया में उमरिया खुर्द गाँव मे किसान शिवेंद्र पटेल जब खेत में रात को ट्रेक्टर चला रहा था तभी ये तेंदुआ नजर आया। उन्होंने टार्च जलाकर ये देखा टार्च की रोशनी देख वह े की तरफ चल गया।

Also Read – tiger spotted in mhow mp: सेना क्षेत्र में फिर दिखा बाघ, कोदरिया में किसान ने भी देखा

गाँव के ही वरिष्ठ हरिओम ठाकुर ने बताया कि वन विभाग को बार-बार शिकायत करने पर भी सुरक्षा संबंधी कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। न पहाड़ पर जाली लगाई जा रही है न जांच की जा रही है।

बजट का बहाना बता कर इस गंभीर मामले को टाल दिया जाता है।

हरिओम ठाकुर ने बताया कि 1 साल में अनेक गाय व बकरी का शिकार ये कर चुके हैं व अन्य छोटे जानवरों का ये शिकार कर चुके है घन घनाभ वन के रूप में रणतभंवर पहाड़ हो चुका है इस पर आए दिन जानवर गांव में दिखते हैं किसी दिन भी बड़ी घटना हो सकती है।