tiger spotted in mhow mp: सेना क्षेत्र में फिर दिखा बाघ, कोदरिया में किसान ने भी देखा

एसडीओपी ने की पुष्टि चप्पे-चप्पे पर आर्मी के जवान मौजूद, इंदौर से चार सदस्यीय दल पिंजरा लेकर महू पहुंचा

tiger spotted in mhow mp
tiger spotted in mhow mp

इंदौर/महू। महू के सेना क्षेत्र में बाघ को लेकर अभी भी सनसनी मची हुई है तो आज दूसरी बार मंगलवार बुधवार देर रात को बाघ के आर्मी क्षेत्र में होने की लोकेशन मिल गई है, जिसकी पुष्टि बुधवार सुबह इंदौर वन विभाग के सब डिविजनल ऑफीसर कैलाश जोशी ने की, उन्होंने दैनिक दोपहर के महू प्रतिनिधि उमाशंकर सैनी को बताया कि रात को 1.30 से 2.00 के मध्य बाघ की लोकेशन आर्मी के कैंपस में ही मिली है।
आर्मी एरिया के अंदर बाघ होने की पुष्टि के बाद उन्होंने बताया कि देखते हैं यदि बाघ अपने आप वहां से निकल गया तो ठीक है नहीं तो उसका रेस्क्यू किया जाएगा। रेस्क्यू के लिए और महू के भी 25 कर्मचारियों उनके साथ में हैं। ऊपर से आदेश आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उधर आर्मी कैंपस में बाघ अभी भी मौजूद होने के बाद आर्मी वॉर कॉलेज में रहने वालों को परिवार को सुरक्षा की दृष्टि से अलर्ट पर कर दिया गया है ओर चप्पे-चप्पे पर आर्मी के जवान पहरा कर रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पैदल और दोपहिया वाहनों को निकलने नहीं दे रहे हैं केवल चार पहिया वाहनों से आवाजाही की जा रही है। tiger spotted in mhow mp

कोदरिया में पपड़ी बनाने वाले अविनाश जरिया ने बताया कि इलावा के आम के बगीचे में उनका कारखाना है रात के लगभग 12.00 से 12.15 के बीच में शेर उनके पपड़ी के कारखाने में मौजूद था। मजदूर ने फोन करके उन्हें बताया कि रात को 12.00 बजे उनकी पत्नी को बाहर से गुर्राने व तो कुत्तों के भौंकने की आवाज आई तो उन्होंने अपने पति को बोला कि जाकर देखो कोई आया तो नहीं है, परंतु उन्होंने बोला कि कुछ भी नहीं है कुत्ते भौंक रहे हैं सो जा किंतु थोड़ी देर बाद फिर गुर्राने की आवाज आई और कुत्तों जोर जोर से भोकने लगे तो उन्होंने झांककर देखा तो शेर उनकी झोपड़ी के आसपास घूम रहा था। शेर घूमता हुआ धीरे-धीरे कारखाने से बाहर निकल गया इस दौरान शेर ने पपड़ी के कुछ ढेर को भी फैला दिया था।

Also Read – तस्करों से ब्राउन शुगर और गांजा बरामद

महू डिप्टी रेंजर पवन जोशी ने बताया कि रात्रि लगभग 12.30 बजे उनको फोन आया कि कोदरिया मैं एक शेर घूम रहा है तुरंत उन्होंने टीम को लेकर सर्चिंग की तो कुत्ते भौंक रहे थे और देखा कि बाग जो है वह आर्मी एरिया में घुसते दिखाई दिया वहीं उन्होंने जब सर्चिंग की तो देखा कि को दरिया में पपड़ी बनाने वालों के ढेर को बिखेर दिया था वहीं अक्षर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया गया है और सर्चिंग चल रही है