इंदौर इंदौर के औद्योगिक क्षेत्र सांवेर रोड में आज अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही के दौरान इस क्षेत्र के सेक्टर सी में जश इंजीनियरिंग के सामने से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान एसडीएम, तहसीलदार और नगर निगम के अमले का सहयोग रहा।