BRTS INDORE: बीआरटीएस में बदलाव तो स्टेशन बनाएगा प्राधिकरण

इंदौर। शहर में प्रस्तावित एलिवेटेड ब्रिज का निर्माण एलआईजी से नवलखा तक किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग इसे 350 करोड़ रुपए से आकार देगा। निर्माण के लिए एजेंसी फाइनल हो चुकी है। शीघ्र ही काम को भी शुरू किया जा सकता है। लोक निर्माण विभाग की मंशा है कि ब्रिज के दौरान बेहतर ट्रेफिक के लिए बीआरटीएस को ऊपर से निकाला जा सकता है।
ऐसा होने पर नए सिरे से स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। स्टेशनों का निर्माण प्राधिकरण कर सकता है। इसके पहले प्राधिकरण निगम के साथ बैठक कर उचित निर्णय लेगा। फिलहाल, लोक निर्माण विभाग की इस योजना पर मंथन चल रहा है।
Also Read – योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रभावशीलता का अध्ययन कराया जाए : मुख्यमंत्री श्री चौहान
