लेखापाल विकास श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी

इंदौर,
संभागायुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार द्वारा शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय इंदौर के लेखापाल श्री विकास श्रीवास्तव को पदीय दायित्वों में लापरवाही पाये जाने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। संभागायुक्त श्री लाक्षाकार ने अपने निरीक्षण के दौरान शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय के लेखापाल श्री विकास श्रीवास्तव द्वारा वर्तमान सत्र की केशबुक, बिल व्हाउचर्स एवं अन्य अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। केशबुक में मार्च 2026 के बाद की प्रविष्टियां भी दर्ज नहीं पाई गईं। उक्त कृत्य म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम के विपरीत पाये जाने पर लेखापाल श्री विकास श्रीवास्तव को 07 दिवस में जवाब प्रस्तुत करने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही उनके विरूद्ध 02 वेतनवृद्धियां असंचयी प्रभाव से रोकी जाएं। समय पर जवाब न मिलने पर एकपक्षीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
source – ems