हवाई हमलों से बचाव एवं आपदा प्रबंधन पर कैप्सूल प्रशिक्षण आयोजित

Capsule training on air raid protection and disaster management organized
Capsule training on air raid protection and disaster management organized

इंदौर  इंदौर जिले में होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबन्धन द्वारा राला मंडल स्थित प्रशिक्षण केंद्र में हवाई हमलों से बचाव एवं आपदा प्रबंधन विषयक कैप्सूल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन होमगार्ड मुख्यालय एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार किया गया।

उक्त प्रशिक्षण श्रीमती प्रीतिबला सिंह, डिवीजनल कमांडेंट, होमगार्ड संभाग इंदौर के मार्गदर्शन तथा श्रीमती मधु राजेश तिवारी, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट, होमगार्ड इंदौर एवं श्री सुमत जैन, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट, SDERF इंदौर के निर्देशन में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को हवाई हमलों की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, सायरन बजने पर अपनाई जाने वाली आवश्यक कार्यवाही, ब्लैकआउट के दौरान सुरक्षा उपाय, राहत एवं बचाव कार्य तथा आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में होमगार्ड, SDERF, सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स एवं आमजन सहित लगभग 170 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण को व्यवहारिक बनाने के लिए डेमो एवं मॉक ड्रिल भी आयोजित की गई, जिसमें रेस्क्यू एवं आपदा प्रबंधन की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास कराया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वयंसेवकों एवं नागरिकों को आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए जागरूक एवं प्रशिक्षित बनाना था, ताकि किसी भी संकट की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य शीघ्रता से किया जा सके।

source – mpinfo