सतलुज’ विवाद की जांच करेगी हाई-लेवल कमेटी

High-level committee to probe Sutlej dispute
High-level committee to probe Sutlej dispute

अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 से हटाए जाने के विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म की सामग्री (कंटेंट) की जांच के लिए एक हाई-लेवल इंटर-डिपार्टमेंटल कमेटी का गठन किया है। Sutlej disputeसूत्रों के अनुसार, इसी मंत्रालय ने जी5 को फिल्म की स्ट्रीमिंग तत्काल रोकने का निर्देश दिया था। फिल्म चार वर्षों तक सिनेमाघरों में रिलीज के लिए सीबीएफसी (सेंसर बोर्ड) के प्रमाणपत्र का इंतजार करती रही। इसके बाद निर्माताओं ने बिना किसी पूर्व घोषणा, प्रचार या चर्चा के इसे अचानक जी5 पर रिलीज कर दिया।हालांकि, शुक्रवार को ओटीटी पर आई इस फिल्म को महज 48 घंटे के भीतर रविवार को प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया। इस फैसले के बाद फिल्म को लेकर बहस तेज हो गई है।मामले से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सरकार ने यह कार्रवाई आईटी एक्ट की धारा 69ए और आईटी नियम, 2021 के पार्ट-3 के तहत की है। अब गठित हाई-लेवल कमेटी फिल्म के कंटेंट की समीक्षा करेगी और अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।

source – ems