किराना दुकान में अवैध रूप से संग्रहित 18 नग गैस सिलेंडर किये जप्त
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

इंदौर
खाद्य विभाग की टीम द्वारा इंदौर के खंडवा नाका स्थित गणेश नगर में सनशाइन स्कूल के पास बने एक आवासीय मकान में संचालित किराना दुकान तथा उसके सामने स्थित तीन शेड के गोदाम में छापामार कार्रवाई की गई। जिसमें दुकान संचालक अनिल किग्रणी के यहां 14.2 किलोग्राम के 03 नग भरे तथा 07 नग खाली घरेलू गैस सिलेंडर तथा 19 किलोग्राम के दो नग खाली गैस सिलेंडर तथा 5 किलोग्राम के 6 नग खाली गैस सिलेंडर अवैध रूप से संग्रहित पाए गए। इस प्रकार कुल 18 नग गैस सिलेंडर मौके पर पाए गए। समस्त गैस सिलेंडर मौके पर जब्त कर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
source – pro
