Indore: सडक़ों पर गड्ढे, वाहन चालक गिर रहे

Indore: Potholes on the roads, drivers falling
Indore: Potholes on the roads, drivers falling

इन्दौर। शहर में बारिश के दौरान सडक़ों पर गड्ढे लगातार बढ़ते जा रहे हैं और नगर निगम इन गड्ढों को भरने में नाकाम साबित हो रहा है। इधर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कल कोल्ड पेंचवर्क थू्र जेट प्रेशर टैक्रॉलॉजी से डामरीकरण कार्य का शुभारंभ किया जो बारिश के दौरान भी किया जा सकता है। लगभग हर विधानसभा में सडक़ों की हालत जर्जर है। लोग पैदल भी नहीं निकल पा रहे हैं। वाहन चालक हर दिन गड्ढे वाली सडक़ों से निकल रहे हैं और दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।

बारिश के दौरान शहर में तेजी से सडक़ों पर गड्ढे हो रहे हैं और वाहन चालक इन सडक़ों से निकलने में गिर रहे हैं और घायल हो रहे हैं। हर विधानसभा में कॉलोनियों, बस्तियों में जर्जर सडक़ें देखी जा सकती हैं। निगम पेंचवर्क के नाम पर हर साल 25 से 30 करोड़ रूपये खर्च करता है मगर नागरिकों को इसका कोई लाभ नहीं मिलता है। महापौर भार्गव ने कल राजबाड़ा से कोल्ड पेंचवर्क थ्रू जेट प्रेशर तकनीक से डामरीकरण कार्य का शुभारंभ किया जिसमें कहा जा रहा है कि इस तकनीक में बरसते पानी में भी पेंचवर्क किया जा सकेगा। शहर सीमा से लगी कॉलोनियों में ज्यादा समस्या है। इसी तरह जहंा जल निकासी नहीं हैं वहां भी जलजमाव के कारण गड्ढे अधिक होते हैं। झोनल अधिकारी नागरिकों की समस्या को हल नहीं कर पा रहे हैं। उज्जैन नाका से कुशवाह नगर मेन रोड की हालत भी काफी जर्जर है। यहां निगम के अधिकारी झांकते भी नहीं हैं।