इंदौर के केंद्रीय जेल में कैदियों को गंगाजल से नहलाया गया

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 144 साल के बाद आया महाकुंभ में देश ही नहीं बल्की पुरी दुनिया भर के लोगों ने आकर अमृत स्नान का आनंद लिया कहा जाता है कि यह महाकुंभ 144 साल के बाद आया है जिसमें स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है इसी कड़ी में आज इंदौर की केंद्रीय जेल में जेल अधीक्षक अलका सोनकर के नेतृत्व में जेल के कैदियों को गंगाजल से स्नान कराया गया
आज इंदौर की सेंट्रल जेल की अधीक्षक अलका सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि महाकुंभ का लाभ हमारे जेल में बंद कैदियों को भी मिले इस उद्देश्य से हमने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गंगा का जल भारी मात्रा में बुलाया गया है जिसे आज विधि विधान से पंडितों के सानिध्य में मंत्र उपचार के साथ पूजा अर्जन कर जेल की टंकी में डाला गया ताकि उस टंकी के पानी से जेल में बंद समस्त कैदी कुंभ स्नान का लाभ ले सके जिससे अन्य लोगों को कुंभ में नहाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है उसी प्रकार कैदी भाइयों को भी गंगाजल से स्नान कर मोक्ष प्राप्ति की ओर बढ़ाना जेल का उद्देश्य है आज लगभग 2400 से अधिक कैदी प्रयागराज से लाए गंगा के जल से स्नान कर कुंभ में अपना योगदान देकर पुण्य प्राप्त किया