पूर्वांचल महासंघ इंदौर का छठ पूजा का भव्य आयोजन

इंदौर के अन्नपूर्णा क्षेत्र में पूर्वांचल महासंघ द्वारा छठ पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है पूर्वांचल महासंघ के सुधाकर दुबे एवं प्रशांत वर्मा ने जानकारी देते हो बताया कि 7 तारीख को संध्या में डूबते हुए सूर्य को अर्ध दिया जाएगा एवं 8 तारीख को उगते हुए सूर्य को अर्ध दिया जाएगा

छठ पूजा की ऐसी मान्यता है कि हर प्रकार की मान मन्नत एवं दुख बाधा दूर करने के लिए इसका व्रत एवं पूजन किया जाता है छठ पूजा के अवसर पर पूर्वांचल महासंघ के लगभग 300 परिवारों द्वारा अन्नपूर्णा क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक गार्डन में पूजा अर्चन किया जाएगा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सहयोगी के रूप में मनोज तिवारी अनिल चौबे उपस्थित रहेंगे

Comments are closed.