तीन सौ पलंग का 2025 में शुरु होना था सौ पलंग का भी नहीं बन पाया

indore jila hospital

Three hundred beds were to be commissioned in 2025, even a hundred beds could not be built.
Three hundred beds were to be commissioned in 2025, even a hundred beds could not be built.

इंदौर। धार रोड़ पर बन रहे जिला अस्पताल के निर्माण को लेकर तय समय एक बार फिर समाप्त हो गया है। सौ पलंगों के इस अस्पताल को बनाये जाने का काम चार साल से चल रहा है। चींटी की रफ्तार से चल रहे कार्य के कारण जहां जिला अस्पताल पर खर्च होने वाली राशि भी बढ़ गई है वहीं अभी सौ पलंगों के अस्पताल में भी इतना समय लग रहा तो तीन सौ पलंगों का अस्पताल बनाने में क्या स्थिति रहेगी यह सवाल भी हो रहे हैं। indore jila hospital

जिला अस्पताल के निर्माण को एक बार फिर पूरी करने के लिए समय बढ़ाया गया है पहली और दूसरी मंजिल के निर्माण के लिए भी दो माह का समय और बढाय़ा गया है परंतु अभी भी यह निर्माण अधूरा है इसमे अभी इतना ही समय और लगने की संभावना है। दूसरी ओर इस अस्पताल को तीन सौ पलंगों का बनाने के लिए 2025 का समय तय किया गया है। परंतु अभी सौ पलंगों के लिए अस्पताल का निर्माण संभव नहीं हो पाया है। इसके लिए हाल ही में एक और टैंडर भी जारी किया जा चुका है।

Also Read – जवाहर मार्ग, एमजी रोड पर वन वे हुआ फेल

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य मंत्रालय के आयुक्त ने दौरे के दौरान पहले दो मंजिलों के निर्माण के लिए अप्रैल की तीथी तय की थी परंतु इसमे अभी दो से तीन माह का समय अभी और लगेगा हालांकि अस्पताल में अभी केवल प्रसुती विभाग ही चलाया जा रहा है जबकि अन्य बिमारियों के मरीज यहां से एमवाय रैफर किए जा रहे हैं। इस अस्पताल में एमआरआई, सीटीस्केन के अलावा अन्य मशीनें भी लगाई जानी है। जिनका बजट स्वीकृत हो चुका है, परंतु इस अस्पताल के निर्माण की धीमी गति ने पश्चिमी क्षेत्र के लोगों को मिलने वाली सुविधा से वंचित कर रखाच है।

News By – Karan