जवाहर मार्ग, एमजी रोड पर वन वे हुआ फेल
4 माह पहले हुआ था शुरू, कई चौराहों पर लग रहा जाम

इन्दौर। नगर निगम द्वारा जवाहर मार्ग और एमजी रोड को 4 माह पहले वन वे घोषित किया गया था। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जोरशोर के साथ इसकी शुरूआत की थी, मगर अब दोनों ही सड़कों पर वन वे जैसी स्थिति नहीं दिखती है।
चौराहों पर पुलिस नदारद रहती है तो वाहन चालक भी नियम नहीं मानते हैं। निगम ने दोनों ही सड़कों को जोडऩे वाली करीब 40 गलियों को चौड़ा करने और वाहनों को हटाने की बात कही थी मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ। एमजी रोड पर खजूरी बाजार, गोराकुड चौराहा पर हर दिन जाम लग रहा है।
महापौर भार्गव ने राजमोहल्ला चौराहा से वन वे की शुरूआत की थी। इस चौराहे से वाहन नहीं जवाहर मार्ग नहीं जा सकेंगे, ऐसी व्यवस्था की गई थी। शुरूआत में मालगंज चौराह, नरसिंह बाजार चौराहा, बंबई बाजार चौराहा, बाटा शो रूम चौराहा, नंनदलालपुरा चौराहा पर पुलिस जवान तैनात किये गये और बेरिगेट भी लगाए गये मगर 4 महीनों बाद भी वाहन चालक नए नियम नहीं मान रहे हैं और सुबह से रात तक वन में घुस रहे हैं।
Also Read – पुलिस की कार्यप्रणाली एवं अपराधों की समीक्षा
इसी तरह एमजी रोड पर भी बड़ा गणपति चौराहा से राजबाड़ा की ओर ही वाहन आ सकेंगे, लेकिन राजबाड़ा से खजूरी बाजार, गोराकुंड चौराहा और आगे टोरी कार्नर पर हर दिन जाम लग रहा है।
खजूरी बाजार में तो स्थिति ज्यादा खराब रहती है। यहां पुलिस मौजूद होती है मगर वाहन चालक गलियों से घुस जाते हैं और जाम लगाते हैं। रिक्षा भी इसी तरह से जाम लगाते हैं। महापौर भार्गव ने कई बार समीक्षा की मगर निर्णय नहीं हो सका है। उल्लेखनीय है कि शहर में कई चौराहों पर सुबह से रात तक भारी जाम लगता है लेकिन निगम के साथ यातायात पुलिस भी वाहन चालकों को जाम से मुक्ति नहीं दिला पा रही है।
News By – Mitesh
