708 पिंक मतदान केन्द्र बनाये जायेंगे

इन्दौर इंदौर जिले में महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के लिये 708 पिंक मतदान केन्द्र बनाये जायेंगे। इन मतदान केन्द्रों का पूरा संचालन महिलाओं के हाथों में रहेगा। यहां पीठासीन अधिकारी से लेकर सभी मतदान कर्मी और सुरक्षा कर्मी महिलाएं ही रहेंगी। इन मतदान केन्द्रों पर विशेष साज-सज्जा भी की जायेगी, जिससे की यह मतदान केन्द्र अलग नजर आये। पिंक मतदान केन्द्रों पर महिलाओं को ही मतदानकर्मी व सुरक्षाकर्मियों के रूप में तैनात किया जाएगा। निर्वाचन आयोग के आदेश पर इस बार भी पिंक बूथ बनाए जा रहे हैं। ये पिंक मतदान केन्द्र अन्य मतदान केन्द्रों से अलग नजर आयेंगे। बताया गया कि इंदौर जिले में विधानसभा क्षेत्र देपालपुर में 25, इंदौर-1 में 100, इंदौर-2 में 110, इंदौर-2 में 70, इंदौर-4 में 89, इंदौर-5 में 140, डॉ. अंबेडकर नगर महू में 39, राऊ में 90 तथा सांवेर में 45 पिंक मतदान केन्द्र बनाने की तैयारी की जा रही है। मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। इन मतदान केन्द्रों की बीएलओ ही महिलाएं ही हैं।
Source – PRO
Comments are closed.