सड़क हादसे में दो अधिकारियों सहित 5 की मौत

शहडोल। देर रात शहडोल की सीमा से लगे उमरिया जिले के पाली रोड में एक कार पेड़ से टकरा गई जिसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में खनिज विभाग शहडोल में पदस्थ निरीक्षक पुष्पेंद्र त्रिपाठी,लोक सेवा प्रबंधक अविनाश दुबे शाहिद पांच लोग शामिल है।

पुष्पेंद्र त्रिपाठी के रिश्तेदार रीवा से शहडोल आए हुए थे। इन्हीं का जन्मदिन मनाने ये ढाबा गए थे। वापस आते समय अनियंत्रित तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई और यह घटना हो गई। उमरिया जिले के पाली थाने के घुनघुटी चौकी के मजगंवा ग्राम के हाइवे में घटना हुई है। जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त हुई कर के अलावा दो कार और गई थी जिसमें उनके मित्र व रिश्तेदार सवार थे।

Comments are closed.