सड़क सुरक्षा जागरूकता का संदेश लेकर निकली 350 “हेलमेट वाली नारी

350 women wearing helmets came out with the message of road safety awareness

350 women wearing helmets came out with the message of road safety awareness
350 women wearing helmets came out with the message of road safety awareness

इन्दौर  पलासिया सेल्फी प्वाइंट पर 350 से अधिक दोपहिया चालक महिलाओं की रैली का आयोजन किया गया। जिसकी थीम थी “हेलमेट वाली नारी” कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, यातायात प्रबंधन इंदौर श्री मनीष कुमार अग्रवाल ने सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए सभी मातृशक्ति की सराहना की व उनसे अपील करी कि आप परिवार के सदस्यों को भी यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित करें। महिलाओं को हेलमेट प्रदान किया व रैली को फ्लैग ऑफ किया।

द वर्ल्ड ऑफ फिटनेस के हेड व आयोजन से जुड़ी आरती माहेश्वरी जी, एवं राइडर संध्या जायसवाल जी ने बताया कि जिस तरह हमारा इंदौर स्वच्छता में नंबर वन है इस प्रकार यातायात व्यवस्था में भी बेहतर बने। इसमें सभी का सहयोग जरूरी है आज शहर की विभिन्न संस्था, महिलाओं का ग्रुप एक साथ इकट्ठा होकर यही संदेश देने निकली है कि सड़क सुरक्षा जागरूकता में महिलाएं भी अपना बढ़ चढ़कर योगदान देगी। road safety awareness

सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री सौम्या अग्रवाल के नेतृत्व में महिला हेलमेट बाइक रैली पलासिया चौराहा से शुरू होकर घंटाघर, हाई कोर्ट, रीगल होते हुए राजवाड़ा पहुंची । राजवाड़ा से पुन: पलासिया चौराहा पर रैली का समापन हुआ । सभी ने यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। सभी प्रतिभागी महिलाओं को मेडल सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। क्वींस ऑन द व्हील की टीम को शील्ड, सर्टिफिकेट प्रदान किये। कार्यक्रम में इन्दौर पुलिस महिला ग्रुप, यातायात पुलिस महिला ग्रुप, नायिका क्लब, वाओ ग्रुप, साड़ी कल्चर, युवान ग्रुप,क्रिएट स्टोरी, श्री मध्य प्रदेश माहेश्वरी समाज, सत्य सेवा संकल्प मंच, हाईवे क्षेत्र माहेश्वरी समाज, याराना ग्रुप, केसर साड़ी, इन्दोरी बाइकरनी, कैस्ट्रॉल ग्रुप, भक्ति योग ग्रुप, इंदौरी आर्टिस्ट टीम, इंदौरी सुबह टीम आदि ग्रुप संस्थान, की महिलाओं ने भाग लिया।

Comments are closed.