इंदौर शहर में विभिन्न कंसेप्ट और थीम पर आधारित 26 आदर्श मतदान केन्द्र बनाये जायेंगे

इंदौर भारत निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के निर्देशों के अनुक्रम में मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं को सुविधा प्रदान करने, सुगम मतदान सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन को उत्सवी स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से इंदौर में आदर्श मतदान केन्द्र बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशन में विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत नगर निगम द्वारा 26 आदर्श मतदान केन्द्र बनाये जाना है।

            इन मतदान केन्द्रों के लिये नगर निगम के अपर आयुक्तों एवं नगर निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को आदर्श मतदान केन्द्रवार दायित्व सौपे गये है। मतदान केन्द्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं के अलावा आकर्षक प्रवेश द्वार, वेटिंग एरिये में बैठक की पर्याप्त व्यवस्था, पीने के पानी की समुचित व्यवस्था, बच्चों के लिये प्ले एरिया, फिडिंग रूम की व्यवस्था, थीम आधारित विशेष साज-सज्जा आदि की जायेंगी।

            बताया गया कि थ्री-आर कंस्पेट पर आधारित 5 मतदान केन्द्र बनाये जायेंगे। इनमें इंदौर-एक में शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बाणगंगा मेनरोड क्रमांक नम्बर-5, इंदौर-दो में प्रेस्टिज पब्लिक स्कूल स्कीम नम्बर-74 सी विजय नगर कमरा नम्बर-एक, इंदौर-तीन में शासकीय अहिल्याश्रम एवं चंद्रावती कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-एक पालोग्राउंड कमरा नम्बर-2, इंदौर-4 में कसेरा बाजार विद्या निकेतन कमरा नम्बर-4 गुमास्ता नगर तथा इंदौर-5 में सेंटपाल स्कूल कमरा नम्बर-4 का मतदान केन्द्र शामिल है।

Also Read – नुक्कड़ नाटक: कुलपति श्रीमती रेणु जैन ने दिलवाया संकल्प

            इसी तरह स्मार्ट आदर्श मतदान केन्द्र चार बनाये जायेंगे। यह मतदान केन्द्र विधानसभा क्षेत्र इंदौर-2 के मॉ कनकेश्वरी महाविद्यालय नंदा नगर के कमरा नम्बर-एक, कमरा नम्बर-3, कमरा नम्बर-4 तथा कमरा नम्बर-5 में रहेंगे।

            इसी प्रकार विशिष्ठ थीम आधारित 5 मतदान केन्द्र बनाये जायेंगे। इनमें इंदौर-एक में आर्ट एण्ड क्राप्ट थीम पर रामकृष्ण मिशन  विद्यापीठ कमरा नम्बर-11 वी.आय.पी. रोड, इंदौर-3 में इंदौर इलेक्शन हिस्ट्री थीम पर शासकीय संस्कृत महाविद्यालय सुभाष मार्ग रामबाग कमरा नम्बर-एक, इंदौर-तीन में ही यूथ थीम पर सेंट रैफेल्स उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल ओल्ड सिहोर रोड कमरा नम्बर-एक, इंदौर-5 में मालवा संस्कृति थीम पर मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग पश्चिम परिक्षेत्र ओल्ड पलासिया कमरा नम्बर-8 और इंदौर-5 में ही सिटी फारेस्ट थीम पर  सी.पी. डब्ल्यू डी उपम एफ-एक कार्यालय कमरा नम्बर-एक में मतदान केन्द्र बनाया जायेगा।

            दिव्यांगजनों द्वारा प्रबंधित 6 मतदान केन्द्र बनाये जायेंगे। इनमें  इंदौर-एक में शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या महाविद्यालय किला मैदान कमरा नम्बर-2, इंदौर-दो में आरबीटीआई के कमरा नम्बर-एक अनुदेशक नगर के सामने आईटीआई रोड सुखलिया, इंदौर-तीन में इल्वा स्कूल कमरा नम्बर-2 लोहा मण्डी, इंदौर-4 में वैष्णव कन्या विद्यालय कमरा नम्बर-5 गुमास्ता नगर, इंदौर-5 में आईपीएस स्कूल रिंग रोड तथा राऊ में क्वींस कॉलेज कमरा नम्बर-3  लिम्बोदी के मतदान केन्द्र शामिल है।

            महिलाओं द्वारा संचालित आदर्श पिंक 6 मतदान केन्द्र बनाये जायेंगे। इनमें इंदौर-एक में शारदा कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बड़ा गणपति कमरा नम्बर-2,             इंदौर-दो में विद्या विजय हायर सेकेंडरी स्कूल के कमरा नम्बर-4 स्कीम नम्बर 78 अरण्य, इंदौर-तीन में पीएमबी गुजराती साइंस कॉलेज के के कमरा नम्बर-2 नसिया रोड़, इंदौर-4 में रामकृष्ण बाग गणेश हॉल कमरा नम्बर-3 लाबरिया भेरू मेन रोड़, इंदौर-5 में सीपी डब्ल्यू डी उपम एफ-1 कार्यालय कमरा नम्बर-एक और राऊ में माता गुजरी कॉलेज एबी रोड़ नर्सरी भवन के मतदान केन्द्र शामिल है।

Source – PRO INDORE

Comments are closed.