चोइथराम मंडी में 150 किलो अमानक पोलिथीन जब्त, 50 हजार दंड वसूला
स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के लिए निगम ने कसी कमर

इंदौर। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम ने अब अभियान और तेज कर दिया है। पूरे शहर में साफ-सफाई के अलावा कचरा गंदगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। अमानक पोलिथीन प्लास्टिक के खिलाफ भी अभियान चल रहा है। हर झोन क्षेत्र में पोलिथीन जब्त कर दंड की राशि वसूल की जा रही है। non-standard polythene seized झोन 13 के अंतर्गत इसी तरह से 50 हजार रुपए का दंड वसूला गया। चोइथराम मंडी में एक व्यापारी के यहां 150 किलो अमानक पोलिथीन मिली है। nagar nigam indore
नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आज सुबह चोइथराम मंडी में अमानक पॉलीथिन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य अधिकारी डॉ उत्तम यादव व सीएसआई जोन 13 अरविंद पथरोड , सहायक सीएसआई भावेश बाली दरोगा वार्ड 78 तेजकरण चौहान की टीम द्वारा 150 किलो अमानक पॉलिथीन सज्जन सिंह नामक से जप्त की गई।
Also Read – लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधि 25 हजार से बढ़कर 30 हजार रूपए प्रतिमाह होगी