अल्पसंख्यक छात्रों के प्रवेश दिखाकर 144 करोड़ का घोटाला, 31 शिक्षण संस्थानों पर एफआईआर!

830 स्कूल और कालेजों के खिलाफ सी बी आई ने दर्ज की एफ आई आर!

Scam of Rs 144 crore by showing admission of minority students, FIR against 31 educational institutions
Scam of Rs 144 crore by showing admission of minority students, FIR against 31 educational institutions

इंदौर। फर्जी अल्प संख्यक छात्रों का एडमिशन दिखाकर सरकारी खजाने से 144.33 करोड़ रुपये अल्प संख्यक छात्रवृत्ति के नाम से निकाल लिए? मध्यप्रदेश के 31 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ सी बी आई ने एफ आई आर दर्ज की है! इसमें इंदौर के भी शिक्षण संस्थाएं शामिल है। अभी 47 संस्थानों की जांच बाकी है जिन पर एफ आई आर होनी हैं!

इस अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले में शिक्षण संस्थानों के साथ बैंक के अधिकारी, जिला और राज्य स्तर के अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारी जिन्होने फर्जी छात्रों के आवेदन को स्वीकृति दी भी शामिल है उनके खिलाफ भी सी बी आई ने एफ आई आर दर्ज की है! सी बी आई दिल्ली ने अल्पसंख्यक मंत्रालय भारत सरकार के सचिव की लिखित शिकायत पर, अभी अज्ञात 830 शिक्षण संस्थानों जिसमें सरकारी और प्राइवेट, स्कूल और कॉलेज दोनों शामिल हैं, के अलावा अज्ञात बैंक अधिकारियों, जिला और राज्य स्तरीय नोडल अधिकारियों और शैक्षणिक संस्थानों के नोडल ऑफिसरो के खिलाफ फर्जी छात्रों का एडमिशन दिखाकर केंद्र सरकार के अल्प संख्यक मंत्रालय से 144.33 करोड़ रुपये फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर निकालने के अपराध मे भादवि की धारा 420,468,471,120 बी के अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की बिभिन्न धाराओं में सी बी आई एफ आई आर क्रमांक आरसी 216 2023 ्र 0007 दर्ज की है।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार का अल्पसंख्यक मंत्रालय देश के 6 अल्पसंख्यक समुदायों क्रमश: मुस्लिम, क्रिश्चियन, सिक्ख, जैन, बुद्ध और पारसी समुदाय के छात्रों को तीन स्कॉलरशिप के तहत पैसा देता है जो प्री मेट्रिक, पोस्ट मेट्रिक और मेरिट के तहत दी जाती है!
144.33 करोड़ रुपये का यह अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाला तो सिर्फ 830 शिक्षण संस्थानों का पिछले 5 सालो का है! इनमे से कई संस्थान तो सिर्फ कागजों में है! उनका जमीन पर अस्तित्व भी नहीं है! कई संस्थानों के पास मान्यता तक नहीं है!

Source – Dainik Dopahar

 

Comments are closed.