लाड़ली बहना योजना : समारोह में ढ़ाई हजार बसों से आएंगी 1 लाख महिलाएं
सुपर कॉरिडोर मैदान पर सोमवार को मुख्यमंत्री एक क्लिक पर दूसरी किश्त खातों में डालेंगे

इंदौर। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत 10 जुलाई सोमवार को सुपर कॉरिडोर मैदान (गांधीनगर) पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान योजना की दूसरी किश्त सभी पात्र हितग्राहियों के खातों में एक क्लिक से भेजेंगे। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। एक लाख महिलाएं यहां पहुंचेंगी। भाजपा नेता-कार्यकर्ता भी अपने-अपने क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाओं को लाएंगे। हर वार्ड से 3 से 4 हजार महिलाओं को लाने का लक्ष्य दिया गया है। हालांकि बारिश का मौसम होने के चलते इतनी ज्यादा भीड़ होना मुश्किल है। सावन का पहला सोमवार भी है। आयोजन के लिए ढाई हजार बसें लगाई जाएंगी।
विधानसभा चुनाव के पहले तमाम योजनाओं का लाभ देने के लिए सरकार हर दिन कई आयोजन कर रही है। लाडली बहना योजना के तहत इंदौर में सोमवार को सुपर कॉरिडोर मैदान पर भव्य कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की उपस्थिति में इंदौर में हो रहे इस आयोजन में एक लाख महिलाओं को लाया जाएगा। कलेक्टर इलैयाराजा टी ने बैठक लेकर सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम में किसी तरह की कोई कमी न रहे। मुख्यमंत्री एक क्लिक पर महिलाओं के खातों में योजना के तहत 1 हजार रुपए डालेंगे।
Also Read – हेलमेट, सीट बेल्ट को लेकर आज से पूरे शहर में बड़ा अभियान
Comments are closed.