साढ़े तीन लाख रूपये से अधिक की मदिरा जप्त

Liquor worth more than three and a half lakh rupees seized
Liquor worth more than three and a half lakh rupees seized

विधानसभा निर्वाचन 2023 की आदर्श आचार संहिता लगते ही आबकारी इंदौर की विभिन्न उड़नदस्ता दलों द्वारा अवैध मदिरा निर्माण विक्रय परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर  डॉ. इलैयाराजा टी के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री मनीष खरे द्वारा गठित टीमो ने गत दिवस नियंत्रण कक्ष प्रभारी श्री राजीव मुद्गल व  सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री दिलीप खंडात के नेतृत्व में आबकारी स्टाफ वृत्त महू  अ, महू ब, पलासिया, काछी मोहल्ला की टीमों के द्वारा महू में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध  प्रभावी कार्यवाही की गई।

      कार्यवाही में महू के पत्थर नाला, आंबा चंदन, बंजारी, भोंडिया तालाब, गोपालपूरा  व अन्य स्थानों पर दबिश दी गयी। इसमें कुल 15 छापों  में 15 प्रकरण आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क, 34(फ) के  तहत पंजीबध्द किये गये। जिसमे दो आरोपी गिरफ्तार किए गए। कार्यवाही में कुल 300 लीटर  हाथ भट्टी मदिरा एवं 10 बल्क लीटर देशी मदिरा जप्त की गई। कार्यवाही के दौरान तीन हजार महुआ लहान सैंपल लेकर मोके पर नष्ट किया गया। जप्त सामग्री की कुल बाज़ार मूल्य लगभग तीन लाख 62 हजार रुपए है। कार्यवाही आबकारी उपनिरिक्षक श्री मनीष राठौर, श्री सुनील मालवीय, श्री मनमोहन शर्मा , श्री बीडी अहिरवार एवं श्री राकेश मंडलोई द्वारा की गई।

Comments are closed.