भेडिय़े ने एक और मासूम को बनाया निशाना

बहराइच। हरदी थाना क्षेत्र में खूनी भेडिय़े ने रविवार की रात फिर खूनी खेल खेला। ग्राम पंचायत गरेठी गुरदत्त सिंह के मजरा नववन गरेथी में मां के साथ कमरे में सो रही अंजली (2) पर भोर पहर लगभग 4 बजे हमला किया। भेडिय़ा मां मीनू के साथ लेटी अंजली को दबोच कर गन्ने की ओर भागा। शोर सुनकर मां मीनू की आंख खुली और उसने शोर मचाते हुए पीछा किया।
Also Read – क्यों हो रही स्कूली बच्चों की हार्ट अटैक से मौत?
लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर भेडिय़ा भाग गया। सूचना पर पहुंची वन टीम ने ड्रोन कैमरे से तलाश शुरू की तो गांव से एक किमी की दूरी पर बालिका का शव पड़ा मिला। शव दिखते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। भेडिय़ा ने हरदी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटिया के मजरा बाराबिगहा निवासी कमला( 60) पर भी हमला किया। रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे घर के अंदर आंगन मे लेटी कमला पर हमले से वो चीख पड़ी।
source – agency