चार राशियों की लाटरी लगना तय, मिलेगा बंपर लाभ, करियर में होगी बढ़ोतरी

Lottery of four zodiac signs is fixed, you will get bumper profit, career will increase.
Lottery of four zodiac signs is fixed, you will get bumper profit, career will increase.

इंदौर। देवताओं के गुरु के राशि परिवर्तन करने का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय गुरु बृहस्पति मेष राशि में विराजमान है। वहीं, 31 दिसंबर 2023 को इसी राशि में मार्गी हो रहे हैं। गुरु के मार्गी होने से कई राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव जरूर पड़ेगा। ऐसे में नए साल में कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है, तो कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है।

तुला राशि 

इस राशि में गुरु सातवें भाव में मार्गी हो रहे हैं। तुला के स्वामी शुक्र है। ऐसे में गुरु और शुक्र के बीच शत्रुता का भाव है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना कुछ क्षेत्र में ज्यादा लाभकारी सिद्ध नहीं हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आने वाली समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। धन के मामले में बात करें, तो धन संबंधी समस्याएं समाप्त होगी। इसके साथ ही निवेश करना भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। पैसों को उधार देने से बचें, क्योंकि इससे आपको हानि हो सकती है। सेहत को लेकर भी थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। भाई-बहन के साथ अच्छा समय बीतेगा।

वृश्चिक राशि

गुरु मेष राशि में मार्गी होकर वृश्चिक राशि के छठे भाव में हो रहे हैं। इस भाव को शत्रु, स्वास्थ्य आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना मिला-जुला जाने वाला है। धन संबंधी समस्याओं से निजात मिल सकती हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। संतान की इच्छा रखने वाले दंपति को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

ALso Read – वास्तु शास्त्र के भ्रामक प्रचार से कैसे बचे?

धनु राशि

मेष राशि में गुरु मार्गी होकर पांचवे भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना अनुकूल साबित हो सकता है। आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। ऐसे में लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। माता या पिता के साथ चला रहा विवाद अब समाप्त हो सकता है। माता-पिता को संतान की वजह से हुई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। लव लाइफ बेहतर हो सकती है। आपका पार्टनर आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा। अगर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा

Source – DD

Comments are closed.