आईपीएल ट्रॉफी के साथ बेहद खुश नजर आये विराट और अनुष्का

Virat and Anushka looked very happy with the IPL trophy
Virat and Anushka looked very happy with the IPL trophy

अहमदाबाद । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में खिताबी जीत के बाद भावुक हो गये और दौड़कर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के पास पहुंच गये। इस दौरान अनुष्का भी भावुक नजर आयीं क्योंकि टीम ने जो सपना देखा था वह अब साकार हुआ। विराट एक दशक से अधिक समय से इस जीत का इंतजार कर रहे थे। साल 2008 से ही वह आरसीबी से खेल रहे थे इस दौरान टीम तीन बार फाइनल में भी पहुंची थी पर उसे खिताब नहीं मिल पाया था। इस बार ट्रॉफी के साथ विराट और अनुष्का बेहद खुश दिखे।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 190 रन बनाये। विराट ने तेजी से खेलते हुए 35 गेंदों पर 43 रन बनाये। इसे बाद 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम 7 विकेट पर 184 रन ही बना पायी। जीत के बाद विराट अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पाये और मैदान पर ही उनकी आंखों से आंसू निकल गये। IPL trophy

विराट ने इस जीत से अपना वो सपना पूरा कर लिया जिसके लिए वो आईपीएल की शुरुआत से उतर रहे थे। टूर्नामेंट के फाइनल में टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पंजाब को हराया पिछले कई साल से टीम को इस जीत का इंतजार था। फाइनल जीतने के बाद विराट ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिला और जब मैदान से बाहर निकले तो भागे भागे परिवार के पास पहुंच गये। virat kohli पत्नी अनुष्का भी दौड़ती हुई उनके पास आई और उन्हें गले से लगा लिया। साल 2008 में पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया था। तभी आरसीबी में विराट के अलावा ए बी डिविलियर्स सहित कई दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं पर टीम एक बार भी खिताब नहीं जीती थी। इस 18 वें सत्र में रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम को खिताब जीतने का अवसर मिला।

source – ems