यूपी एटीएस ने आईएसआई के लिए जासूसी कर रहे एक भारतीय एजेंट को गिरफ्तार किया

UP ATS arrests an Indian agent who was spying for ISI

UP ATS arrests an Indian agent who was spying for ISI
UP ATS arrests an Indian agent who was spying for ISI

हापुड़ । यूपी एटीएस ने आईएसआई के लिए जासूसी कर रहे एक भारतीय एजेंट को गिरफ्तार किया है। विदेश मंत्रालय में तैनात यह अफसर सेना और देश की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां आईएसआई हैंडलर्स से साझा कर रहा था। आरोपी सतेंद्र उत्तरप्रदेश के हापुड़ का रहनेवाला है और विदेश मंत्रालय में एमटीएस के पद पर कार्यरत था और वर्तमान में रूसी दूतावास में नियुक्त था।

उत्तरप्रदेश के एटीएस टीम को रविवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यूपी एटीएस ने रूस में रहकर आईएसआई के लिए जासूसी कर रहा भारतीय एजेंट गिरफ्तार किया है। एटीएस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विदेश मंत्रालय में एमटीएस (मल्टी-टास्किंग, स्टाफ) के पद पर कार्यरत सत्येन्द्र सिवाल को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आईएसआई के लिए काम करने का आरोप है। सत्येन्द्र मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास में तैनात थे। सत्येन्द्र मूल रूप से उत्तरप्रदेश के हापुड़ जिले के शाहमहीउद्दीनपुर गांव का रहने वाला है। एटीएस से पूछताछ में उसने अपना अपराध स्‍वीकार कर लिया है। उसके पास मौजूद दो मोबाइल फोन को भी एसटीएस ने अपने कब्‍जे में ले लिए है।

Also Read – Crime News: देसी कट्टे और हथियार से पेट्रोल पंप लूटने वाले थे, पांच बदमाश गिरफ्तार

पहले तो सतेंद्र सिवाल को मेरठ स्थित एटीएस फील्‍ड यूनिट पर बुलाकर गहनता से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान सतेंद्र ने आईएसआई को जो सूचनाएं मुहैया कराई थीं, उसे लेकर सवाल किए, जिसका वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद यूपी एटीएस ने सतेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार एटीएस को गोपनीय विभाग से सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के हैंडलरों द्वारा कुछ लोगों से विदेश मंत्रालय भारत सरकार के कर्मचारियों को बहला फुसलाकर और धन का लालच देकर भारतीय सेना, सामरिक व रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण गोपनीय व प्रतिषेधक सूचनाएं प्राप्त की जा रही हैं। इससे देश की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा को बहुत बड़ा खतरा होने की आशंका है। UP ATS arrests an Indian agent who was spying for ISI यूपी एटीएस ने इस सूचना पर संज्ञान लेते हुए सर्विलांस के माध्यम से नजर रख साक्ष्य जुटाए। जांच में सामने आया कि सत्येंन्द्र सिवाल पुत्र जयवीर सिंह निवासी ग्राम शहमहीउद्दीनपुर थाना हापुड़ देहात का व्यक्ति जो विदेश मंत्रालय भारत सरकार में एमटीएस के पद पर नियुक्त है और वर्तमान में मास्को रूस के भारतीय दूतावास में कार्यरत है और आईएसआई के हैंडलर्स को महत्वपूर्ण जानकारियों मुहैया करा रहा है।

Source – EMS

Comments are closed.