जांगड़ा पोरवाल समाज का दो दिवसीय युवक युवती परिचय सम्मेलन आगामी 17व 18 दिसंबर को उज्जैन में

जांगड़ा पोरवाल समाज का दो दिवसीय युवक युक्ति परिचय सम्मेलन आगामी 17 18 दिसंबर को महाकाल की नगरी उज्जैन में मनोरमा गार्डन कोयला फाटक परसंपन्न होने जा रहा है अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पोरवाल ने बताया कि सम्मेलन को लेकर जांगड़ा पोरवाल समाज उज्जैन के अध्यक्ष राजेश मुजावदिया के नेतृत्व में सभी सम्माननीय पदाधिकारी द्वारा रात दिन एक कर के सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है अखिल भारतीय पोरवाल महासभा अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन जांगड़ा पोरवाल समाज उज्जैन के संयुक्त तत्वाधान में विशाल परिचय सम्मेलन में लगभग 1000 युवक युवतिया परिचय सम्मेलन में भाग लेगी दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है अतिथि स्वागत एवं सरस्वती वंदना प्रातः 10:30 बजे होगी परिचय पुस्तिका का वितरण कार्यक्रम स्थल पर किया जाएगा सात ही पास जारी किए जाएंगे परिचय सम्मेलन का प्रथम सत्र 12:30 बजे से प्रारंभ होगा जो 2:00 बजे तक चलेगा द्वितीय सत्र 4:00 बजे प्रारंभ होगा
सभी समाज बंधु सादर आमंत्रित हैं आप सभी को निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं सभी समाज बंधु प्रत्याशियों को साथ लेकर आए अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं निश्चित ही आयोजन बहुत ऐतिहासिक होगा आप सभी के आगमन से इस कार्यक्रम में चार चांद लगेंगे उज्जैन परिचय सम्मेलन में सभी स्वजातीय बंधु आ सकते हैं किसी भी प्रकार का कोई बंधन कोई प्रतिबंध या रोक-टोक नहीं रहेगी
राजेश मजावदिया
अध्यक्ष पोरवाल समाज उज्जैन
परिचय सम्मेलन समिति प्रमुख
