तीन स्कूली वाहन जब्त, 52 हजार का जुर्माना

इंदौर कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर द्वारा स्कूली तथा अन्य वाहनों पर चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर वाहन की गति, स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेज की चेकिंग की जा रही है। वाहनों की चेकिंग की कार्यवाही निरन्तर जारी है। परिवहन विभाग के अमले द्वारा आज की गई कार्यवाही में ग्राम केलोद हाला में अलग-अलग स्कूलों के 50 से अधिक वाहनों की चेकिंग की गई।
Also Read – उमा भारती का फर्जी वीडियो अपलोड करने वाला गिरफ्तार
चेकिंग के दौरान 03 स्कूली वाहन ओमनी वेन, मैजिक बिना दस्तावेज के संचालित होते पाए गए, जिन्हें जब्त किया गया। अन्य स्कूली वाहनों जिसमें क्षमता से अधिक बच्चे बैठाने एवं लापरवाही पाये जाने पर मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही कर वाहन संचालकों के विरूद्ध 52 हजार रुपए से अधिक जुर्माना लगाया गया। बच्चों एवं पालकों से चालक-परिचालक के व्यवहार के बारे में फीडबैक भी लिया जा रहा है। कार्यवाही निरन्तर जारी है।
Source – mpinfo
