जांगडा पोरवाल समाज की प्रतिभा

मेरे मित्र, अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र संघवी को उनके पुत्र डाॅ. प्रतीक के MBBS डॉक्टर बनने के बाद NEET-PG 2026 की परीक्षा 8000वीं रैंक से उत्तीर्ण करने पर बहुत-बहुत बधाइयां ।
डाॅ. प्रतीक ने NEET-UG 2020 (MBBS) जिसमें 18 लाख छात्र शामिल हुए थे उनमें से ऑल इंडिया रैंक 7500 हासिल करके मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित MGM मेडिकल कॉलेज इंदौर से MBBS की डिग्री प्राप्त की।
NEET-PG 2026 (MD/MS) जिसमें 3 लाख MBBS ग्रेजुएट शामिल हुए थे उनमें से ऑल इंडिया रैंक 8000 हासिल की है ।
डॉ. प्रतीक न केवल अपने माता-पिता एवं संघवी परिवार का नाम रोशन किया है वरन् पोरवाल समाज एवं देवास शहर का भी नाम रोशन किया है ।
प्रतीक के MBBS डॉक्टर बनने के बाद जो सुकून का भाव, जो आत्म संतुष्टि का भाव, जो गौरव का भाव, मेरे मित्र राजेंद्र संघवी के चेहरे पर दिखाई पड़ा था, वही भाव और उससे कहीं अधिक खुशी आज पुनः उनके चेहरे पर दिखाई दी ।
अपने संघर्ष भरे जीवन में, अपने पुत्र को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना, उसके लिए साधन जुटाना, उसके लिए दिन-रात एक करना, यह सब इतना आसान नहीं है, यह सब वह पिता ही कर सकता है, जो अपने पुत्र को जीवन की ऊंचाइयों पर देखना चाहता है, जो चाहता है कि जो संघर्ष उसने स्वयं झेले हैं, वह उसके पुत्र को न झेलना पड़े, निश्चित ही यह किसी तपस्या से कम नहीं है, मुझे गर्व है कि राजेंद्र संघवी मेरे मित्र हैं ।
निश्चित रूप से यह एक बड़ी सफलता है, पिता की मेहनत एवं संघर्ष के साथ-साथ मां का आशीर्वाद, दादा-दादी का आशीर्वाद, बड़े भाई साहब श्री शिवनारायण जी संघवी का आशीर्वाद, किराना व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज संघवी का साथ एवं स्वयं डॉक्टर प्रतीक की अपनी मेहनत और प्रभु श्री राम की कृपा से डॉ. प्रतीक ने यह सफलता प्राप्त की है । किसी बड़ी सफलता के लिए मात्र पुत्र की मेहनत ही नहीं अपितू माता-पिता के अच्छे कर्म भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं
हम राजेंद्र संघवी को एवं संपूर्ण संघवी परिवार को बहुत-बहुत बधाइयां देते हैं, साथ ही यह कामना करते हैं कि डॉक्टर प्रतीक अपने सेवा भाव के माध्यम से पूरे पोरवाल समाज के साथ-साथ देवास का भी नाम रोशन करेंगे 🌹गोविन्द गुप्ता दानगढ़ ✍️