चक्रवाती तूफान की गति 165 किलोमीटर हुई, 8 जिलों में अलर्ट, 2 लाख करोड़ का नुकसान

The speed of cyclonic storm was 165 km, alert in 8 districts, loss of 2 lakh crores
The speed of cyclonic storm was 165 km, alert in 8 districts, loss of 2 lakh crores

अहमदाबाद। महातूफान तेजी से गुजरात के कच्छ की ओर बढ़ रहा है जिसके शाम तक तट से टकराने की आशंका है। अभी 165 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही है, वहीं कारोबार पर बुरा असर पड़ा है। सभी बडे बंदरगाह बंद हैं और समुद्र से तेल का व्यापार भी ठप है। अर्थव्यवस्था को 2 लाख करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है।
महातूफान को लेकर सौराष्ट्र और कच्छ समेत गुजरात के आठ जिलों में आज बाढ़ बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 74 हजार लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया गया। सेना, नौसेना, एयरफोर्स के अलावा एनडीआरएफ की 33 टीमें लगाई गई हैं।

गुजरात के तटों की तरफ बढ़ रहा चक्रवात बिपरजॉय बेहद खतरनाक रूप ले चुका है। आज शाम चार बजे के पहले कच्छ के जखाऊ में जमीन से टकराने की आशंका है। मौसम विभाग ने इससे भारी तबाही की चेतावनी दी है।
गुजरात के राहत आयुक्त आलोक पांडे ने कहा कि तटीय इलाकों से लोगों को निकालने की प्रक्रिया बुधवार सुबह तक पूरी कर ली गई। 74,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। आठ तटीय जिलों में कुल 74,345 लोगों को अस्थायी आश्रयों में ले जाया गया। अकेले कच्छ जिले में लगभग 34,300 लोगों को निकाला गया। इसके बाद जामनगर में 10,000, मोरबी में 9,243, राजकोट में 6,089, देवभूमि द्वारका में 5,035, जूनागढ़ में 4,604, पोरबंदर में 3,469 और गिर सोमनाथ जिले में 1,605 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।

Also read – biporjoy: अरब सागर को पार कर रहा बिपरजॉय, कच्छ और सौराष्ट्र में ऑरेंज अलर्ट

पाकिस्तान में भी लगातार चक्रवात बिपरजॉय का डर बना हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आज सिंध के केटी बंदर से चक्रवात बिपरजॉय टकराएगा गुजरात के द्वारका में बिपरजॉय का डर साफ देखा जा सकता है। चक्रवात की वजह से द्वारकाधीश मंदिर को आज श्रद्धालुओं के लिए बंद किया गया है। इसके अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने चक्रवात बिपरजॉय पर समीक्षा बैठक की। गुजरात में चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव से मांडवी के समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। वहीं, अमृतसर के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश हुई। अहमदाबाद सीमा सुरक्षा बल के आईजी रवि गांधी ने बताया कि बीएसएफ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात हैं और जो चक्रवात बिपरजॉय आने वाला है उसका असर सीमवर्ती इलाकों में है। उन्होंने कहा कि सभी जवान अलर्ट हैं और जरूरी तैयारियां की गई हैं। इस विपदा से निपटने के लिए जो भी प्रयास कर सकते हैं वो कर रहे हैं।

वहीं, राजस्थान के उदयपुर एडीएम ओपी बुनकर ने कहा कि आज मुख्य सचिव ने सभी जिला कलेक्टर, एसपी के साथ चक्रवात बिपरजॉय को लेकर एक समीक्षा बैठक की। उदयपुर वासियों से 16 और 17 जून को विशेष सर्तकता बरतने की अपील की गई है।

समुद्र में उठ सकती है 20 फीट ऊंची लहरें

मौसम विभाग के मुताबिक 15 जून को अरब सागर के उत्तर-पूर्व में   के चलते समुद्र में 9 से 20 फीट तक तूफानी लहरें उठती है। इस दौरान कच्छ, द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, रोजकोट, जूनागढ़ और मोरबी में रिकॉर्ड तोड़ बारिश होने की संभावना है। साथ ही बादल फटने की घटना भी हो सकती है। गुजरात के द्वारका में आकाशवाणी के उस टावर को गिरा दिया गया है, जिससे आशंका है कि अगर 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलीं तो ये टावर गिरना तय है।

 

Source – ANI