थाइलैंड की ओपल सुचाता ने मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब हासिल कर लिया

Opal Suchata of Thailand won the title of Miss World 2025
Opal Suchata of Thailand won the title of Miss World 2025

थाइलैंड की ओपल सुचाता ने मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब हासिल कर लिया है। 21 साल की ओपल सुचाता ने मिस वर्ल्ड में मल्टीमीडिया अवॉर्ड भी हासिल किया है। ये थाईलैंड के लिए इस बड़े मंच पर पहली जीत है। ओपल को मिस वर्ल्ड 2024 क्रिस्टिना पिजकोवा ने ताज पहनाया। इस प्रतियोगिता में कुल 108 देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से 40 ने अंतिम स्थान प्राप्त किया।

ओपल की जीत ने न सिर्फ थाईलैंड का गौरव बढ़ाया, बल्कि एशिया में भी एक नई मिस वर्ल्ड विजेता का उदय हुआ। ओपल सुचाता चुआंग्सरी ने इस ताज को दुनियाभर की 110 सुंदरियां को मात देकर मिस थाईलैंड ने अपने नाम किया। Opal Suchata 

इस साल फिनाले हैदराबाद के हाईटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में हुआ। भारत की नंदिनी गुप्ता 108 देशों की कंटेस्टेंट्स से मुकाबला कर टॉप-20 तक पहुंची थीं, लेकिन वो टॉप-8 से बाहर हो गईं।

फिनाले का आगाज टॉप-40 कंटेस्टेंट्स की कल्चरल रैंप वॉक से हुआ जिसमें भारत की नंदिनी गुप्ता शो-स्टॉपर रहीं। 72 साल के इतिहास में मिस वर्ल्ड के सबसे ज्यादा खिताब भारत ने जीते हैं। रीता फारिया मिस वर्ल्ड जीतने वाली पहली भारतीय हैं। उनके बाद ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, युक्ता मुखी, डायना हेडन और मानुषी छिल्लर भी मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं।