जांगड़ा पोरवाल समाज की प्रतिभा

विजिलेंस पब्लिसिटी के नाम हुआ बिजनेस क्लास अवॉर्ड 

सम्मान पाने वाली मध्यभारत की पहली विज्ञापन एजेंसी बनी

इंदौर। इनोवेशन, क्रिएटिविटी और मेहनत जब साथ मिलते हैं तो हमेशा कीर्तिमान रचते हैं। प्रदेश सहित राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक एडवरटाइजिंग सॉल्यूशन प्रदान करने वाली ख्यात विज्ञापन एजेंसी विजिलेंस पब्लिसिटी को “मिर्ची बिजनेस क्लास अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। सम्पूर्ण मध्यभारत में यह सम्मान पाने वाली पहली एजेंसी है। प्रसिद्ध अभिनेत्री, टेलीविजन प्रेजेंटेटर और फिटनेस आइकॉन सुश्री मंदिरा बेदी द्वारा विजिलेंस पब्लिसिटी के डायरेक्टर श्री प्रमोद फरक्या को एक्सीलेंस इन नर्चरिंग ब्रांड्स की श्रेणी में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। शहर के एसेंशिया लक्जरी होटल में सम्पन्न इस कार्यक्रम में अलग अलग श्रेणियों में ऊंचा मुकाम प्राप्त करने वाले अचीवर्स को सम्मानित किया गया। porwal samaj

वर्ष 1982 से मीडिया मैनेजमेंट एजेंसी के तौर पर अपने काम की शुरुआत करने वाली यह एजेंसी आज, प्रिंट (न्यूज़ पेपर, मैगजीन आदि), टेलीविजन, रेडियो, वेब आदि विभिन्न माध्यमों से निरंतर अपने क्लाइंट्स को सर्वोत्तम समाधान उपलब्ध करवा रही है। साथ ही एक स्थापित मीडिया कंसल्टेंट और पीआर सर्विस प्रोवाइडर के रूप में भी इसने स्वयं को स्थापित किया है। अपने इनोवेटिव और आउट ऑफ़ द बॉक्स आइडियाज के लिए विजिलेंस ने सैकड़ों सम्मान तथा पुरस्कार प्राप्त किए हैं और विशेष पहचान बनाई है। यही कारण है कि पीढ़ियों से इसके क्लाइंट विश्वास के साथ जुड़े हुए हैं।