पोरवाल समाज एवं युवा संगठन ने किया एक पेड़ समाज के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन 

पोरवाल समाज एवं युवा संगठन ने किया एक पेड़ समाज के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
🌳एक पेड़ समाज के नाम हरियाली की ओर एक प्रेरणादायक कदम
अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के तत्वाधान में हरियाली एवं पर्यावरण के प्रति समर्पित वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कल्लूखेड़ी मार्ग पर स्थित पोरवाल समाज की कृषि भूमी पर एक पेड़ समाज के नाम के तहत गया जिसमें नगर महिदपुर रोड़ के पोरवाल समाज,पोरवाल युवा संगठन,एवं पोरवाल समाज की महिलाओं और बच्चों के द्वारा एक पेड़ समाज के नाम के अंतर्गत 50 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया..।।
🌱आइए,पौधे लगाएँ,उनकी देखभाल करें और हरियाली से समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
“हर पौधा एक उम्मीद है,हर वृक्ष आने वाले कल की अमानत है।