प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र जी काला का देवास दौरा

Porwal samaj dewas
देवास
अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भाई साहब श्री जितेन्द्र जी काला (आलोट) का देवास आगमन पर सर्व प्रथम स्टेशन रोड पर श्री राजा टोडरमल जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और टेकरी पहुच कर माँ चामुंडा के दर्शन किये इस अवसर पर माता टेकरी के शील नाथ द्वार की और पौधा रोपण कर हरियाली का सन्देश दिया और सतत पौधरोपण का संकल्प दिलवाया और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र जी उदिया के निर्देशन में चल रही पोरवाल समाज की जनगणना की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर देवास पोरवाल समाज अध्यक्ष श्री सत्यनारायण संघवी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक पोरवाल, कोषाध्यक्ष श्री महेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष श्री अंकित गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कान्हा फरक्या , जिला उपाध्यक्ष श्री दिनेश धनोतिया, कोषाध्यक्ष श्री विजय सेठिया मीडिया प्रभारी श्री आकाश मजावदिया ने प्रदेश अध्यक्ष श्री काला का दुपट्टे पहनाकर देवास आगमन पर अभिनंदन किया।