श्री अन्नकूट महोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह – 2026

॥ जय लक्ष्मी नृसिंह ॥
🙏🏻 सस्नेह आमंत्रण 🙏🏻
🪔 श्री अन्नकूट महोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह – 2026
दीपावली एवं नववर्ष के पावन पर्व पर समस्त समाजबंधुओं एवं उनके परिवारजनों को हार्दिक मंगलकामनाएँ।
भगवान श्री लक्ष्मी नृसिंह जी की असीम कृपा एवं मंगलमय आशीर्वाद से वर्षों से चली आ रही परंपरा को अक्षुण्ण रखते हुए इस वर्ष भी श्री अन्नकूट महोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
आइए! हम सभी समाजबंधु सपरिवार एकत्रित होकर प्रभु के दर्शन करें, छप्पन भोग एवं महाप्रसादी का पुण्यलाभ प्राप्त करें l 🙏🏻
🌺 कार्यक्रम विवरण 🌺
दिनांक : 15 नवंबर 2026, रविवार
🪔 श्री अन्नकूट एवं छप्पन भोग दर्शन तथा महाआरती : सायं 5:30 बजे
महाप्रसादी : सायं 6:00 बजे से
स्थान : श्री नृसिंह मंदिर (श्री राम मंदिर), 42, छत्रीबाग, इंदौर।
विशेष सूचना : आयोजन में प्रवेश हेतु प्रवेश पत्र अनिवार्य है।
🌼 सादर आग्रह 🌼
अन्नकूट महोत्सव केवल प्रभु को भोग अर्पित करने का पर्व नहीं, बल्कि हमारी श्रद्धा, सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का पावन प्रतीक है।
इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने हेतु सभी समाजबंधुओं से विनम्र आग्रह है कि अपने घरों में प्रेम एवं श्रद्धा से तैयार की गई मिठाई अथवा नमकीन जैसे सात्विक व्यंजन प्रभु के श्रीचरणों में भोग स्वरूप अर्पित करने हेतु अवश्य लाएँ।
भोग सामग्री मंदिर परिसर में दोपहर 3:00 बजे तक जमा कराएँ।
भोग सामग्री रात्रि 9:30 बजे के पश्चात वापस प्राप्त की जा सकती है।
🌸 आइए, मिलकर श्रद्धा के दीप जलाएँ, परंपराओं को संजोएँ और सामाजिक एकता को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करें। 🌸
संपर्क करें
▪️ श्रीमती हेमलता घाटिया – 9424810455
▪️ श्रीमती कमल घरिया – 7440449011
▪️ श्रीमती मंजू धनोतिया – 81096 09675
▪️ डॉ. प्रियंका गुप्ता – 9425901030
▪️ श्रीमती कविता पोरवाल – 9425352838
━━━━━━━━━━━━━━
🙏 आपका स्नेहिल आगमन, हमारी प्रसन्नता।
आपकी सहभागिता, हमारे आयोजन की सफलता। 🙏
श्री जांगड़ा पोरवाल पंचायती सभा, इंदौर