जांगडा पोरवाल समाज की प्रतिभा

हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!

अमेरिका के मैरीलैंड में आयोजित प्रतिष्ठित फुल आयरनमैन ट्रायथलॉन की कठिन प्रतियोगिता को 15 घंटे 8 मिनट (बिना रुके) सफलतापूर्वक पूर्ण कर इंदौर के युवा उद्यमी श्री अभिनंदन जी गुप्ता ने गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की, आप जस्टिस
श्री सुशीलकुमार जी गुप्ता
(पूर्व न्यायाधीश- म.प्र. हाइकोर्ट) के सुपुत्र है।

प्रतियोगिता का विवरण

* तैराकी: 3.8 किलोमीटर

* साइकिलिंग: 180 किलोमीटर

* मैराथन दौड़: 42.2 किलोमीटर

* कुल समय: 15 घंटे 8 मिनट (बिना रुके)

यह असाधारण उपलब्धि श्री अभिनंदन जी गुप्ता की मेहनत, दृढ़ संकल्प, अनुशासन और अदम्य साहस का प्रतीक है। आपकी इस सफलता से सम्पूर्ण जांगड़ा पोरवाल समाज गौरवान्वित है।

हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ! 💐

पोरवाल यूथ क्लब, इंदौर