जांगडा पोरवाल समाज की प्रतिभा
डॉ धनोतिया भोपाल में हुए सम्मानित

भोपाल में दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को शासकीय आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में जिला आयुर्वेद चिकित्सालय के डॉ कमलेश धनोतिया एमडी (आयुर्वेद) को चिकित्सा और सेवा के क्षेत्र में कार्यों के लिए
पंडित उद्धव दास मेहता स्मृति न्यास भोपाल द्वारा
शीर्ष चिकित्सक सम्मान से सम्मानित किया गया ।
सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन श्री जगदीश देवड़ा रहे । प्रदेश भर के लगभग 25 आयुर्वेद चिकित्सकों का सम्मान इस कार्यक्रम में किया गया ।