Shocking News: घोड़ी पर बैठे-बैठे ही दूल्हे मौत!

श्योपुर. दरअसल, श्योपुर शहर में सूंसवाड़ा के जगदीश सिंह जाट के 26 साल के बेटे प्रदीप जाट की जाट छात्रावास में शादी थी। श्योपुर में निवास से बारात की चढ़ाई शुरू हुई। सभी नाचते-गाते निकले। हर किसी के चेहरे पर खुशियां नाच रही थी। घोड़ी पर सवार प्रदीप और बाराती आयोजन स्थल के तोरण द्वार पर पहुंचे।
तोरण मारने की परंपरा पूरी की और घोड़ी पर सवार दूल्हा स्टेज की ओर बढ़े। इसी बीच अचानक स्टेज पर पहुंचने से पहले ही दूल्हे प्रदीप घोड़ी पर बैठे-बैठे ही झुक गए। लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया। उसे होश में लाने की कोशिश हुई, पर सब नाकाम रहे।शादी-समारोह में हृदय विदारक घटना सामने आई है। घोड़ी पर सवार दूल्हे को अचानक हार्ट अटैक आया और मौत हो गई। पलभर में ही शादी की खुशियां मातम में बदल गई। बैंड-बाजे की धुन बंद हो गई और घरवालों की चीख ने हर किसी को अंदर से हिलाकर रख दिया। heart attack
परिजन आनन-फानन में प्रदीप को जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बचाने की पुरजोर कोशिश की, पर बचा नहीं सके। हर तरफ मातम पसर गया। जवान बेटे के जाने के गम से घरवालों की आंखें पथरा गईं। कदम उठाए नहीं उठ रहे थे। बड़ी मुश्किल से लोगों ने परिजनों को संभाला। शनिवार दोपहर सूंसवाड़ा में प्रदीप का अंतिम संस्कार किया। वे एनएसयूआइ के पूर्व जिलाध्यक्ष भी रहे थे।
source – patrika
Comments are closed.