रामनवमी 2025: अयोध्या में 2 लाख दीये जलाए गए

2 lakh diyas were lit in Ayodhya
2 lakh diyas were lit in Ayodhya

अयोध्या  भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या एक बार फिर आस्था और श्रद्धा की रोशनी में नहाई हुई है। रामनवमी के पावन अवसर पर अयोध्या में 2 लाख दीये जलाए गए हैं।

अयोध्या का चप्पा-चप्पा दिव्य और भव्य नजर आ रहा है। चैत्र (वासंतिक) नवरात्र की नवमी तिथि पर गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन का अनुष्ठान पूर्ण करने के बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर स्थित रामदरबार पहुंचे। यहां प्रतिष्ठित विग्रहों का पूजन किया और आरती उतारी।

इसके बाद वह मंदिर परिसर के ओपन एयर थिएटर के मंच पहुंचे।रामनवमी के मौके पर अयोध्या में भव्य तस्वीरें दिख रही हैं। लाखों की संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे हैं।

ठीक 12 बजे रामलला के जन्मोत्सव के बाद उन्हें भगवान भास्कर ने सूर्य तिलक लगाया। प्रभुराम की नगरी अयोध्या में भक्त जय श्री राम के नारों के साथ राम लला के दर्शन के लिए कतार में लगे नजर आए। सुबह से श्रद्धालु पवित्र सरयू में डुबकी लगाने के बाद मंदिर की ओर बढ़े।

source – ems