बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद के अनेक ठिकानों पर छापामार कार्रवाई

Raid action at several locations of Barkagaon MLA Amba Prasad
Raid action at several locations of Barkagaon MLA Amba Prasad

हजारीबाग प्रवर्तन निदेशालय ने हजारीबाग जिले के बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद के अनेक ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है। ईडी ने अम्बा प्रसाद के हजारीबाग स्थित आवास में छापा मारा है। सूत्रों की मानें तो बालू के अवैध कारोबार और जमीन पर जबरन कब्जा मामले में ईडी ने यह कार्रवाई की है। ईडी ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

यहां बतलाते चलें कि कांग्रेस महिला विधायक अम्बा प्रसाद के रांची स्थित आवास में भी ईडी ने छापेमारी की है। इसके अतिरिक्त अम्बा प्रसाद के करीबी रिश्तेदारों के यहां भी ईडी द्वारा कार्रवाई किए जाने की खबर है। सूत्रों का कहना है कि ईडी की टीम बड़कागांव विधायक के अलावा शशि भूषण सिंह समेत कुल 17 लोगों के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई कर रही है।

यह कार्रवाई जमीन और बालू कारोबार में मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर किया जाना बताया जा रहा है और जानकारी अनुसार जिन पर ईडी ने शिकंजा कसा है वे सभी लोग विधायक अम्बा प्रसाद के करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो जिन पर ईडी ने छापेमारी की है, उनमें राज्य सरकार का एक सर्किल ऑफिसर का नाम भी सामने आया है। गौरतलब है कि अम्बा प्रसाद पूर्व मंत्री योगेन्द्र महतो की बेटी हैं और झारखंड विधानसभा में सबसे कम उम्र की विधायक हैं। उनकी मां निर्मला देवी भी बड़कागांव विधानसभा सीट से विधायक रह चुकी हैं। विधायक अम्बा के ठिकानों में ईडी द्वारा छापामार कार्रवाई किए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

source – ems

Comments are closed.